{"_id":"5accf0104f1c1b4a3e8b460f","slug":"152338024318-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम से डीएम स्वयं रखेंगे यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम से डीएम स्वयं रखेंगे यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। चार धाम यात्रा शुरू होने में महज छह दिन शेष है। यात्रा सीजन के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने यात्रा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने की कवायद तेज कर दी है। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह नोडल अधिकारी तैनात करने के साथ ही डीएम स्वयं रोजाना एक घंटा कंट्रोल रूम में बैठकर यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
यात्रा से ऐन पहले गंगोरी बेली ब्रिज ढहने के साथ ही जनपद में ऑल वेदर रोड के लिए जगह-जगह पहाड़ की कटिंग चलने से यात्रा प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को डीएम ने बताया कि यमुनोत्री-गंगोत्री यात्रा मार्ग के आधा दर्जन से ज्यादा पड़ावों पर 15-15 दिन के लिए नोडल अधिकारी पूरी टीम के साथ यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। गंगोरी बेली ब्रिज वाले हिस्से में यातायात प्रभावित न हो इसके लिए असी गंगा के दोनों ओर वॉकी-टॉकी के साथ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और नियंत्रित ढंग से ट्रैफिक पास कराएंगे। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, डिप्टी कलक्टर तुषार सैनी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जयप्रकाश पंवार आदि मौजूद रहे।