फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शिकायत निवारण शिविर में डीएम ने लिया 25 शिकायतों का संज्ञान

शिकायत निवारण शिविर में डीएम ने लिया 25 शिकायतों का संज्ञान

Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शिकायत निवारण शिविर में डीएम ने लिया 25 शिकायतों का संज्ञान
उत्तरकाशी। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार होने वाले शिकायत निवारण शिविर में इस बार कुल 25 शिकायतें पंजीकृत की गई। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में गणेशपुर की प्रधान पुष्पा चौहान की ओर से जिला अस्पताल में कार्यरत दीपिका चौहान को 20 माह का मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता की समस्या दूर करने के आदेश दिए। वहीं, चिन्यालीसौड़ के श्यामपुर निवासी दयाल सिंह ने बारिश के कारण आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने की समस्या रखी, जिस पर डीएम ने उपजिलाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त डुंडा के बरसाली गांव की बेसहारा गणेशी देवी द्वारा आवास दिलाने, जोगत दिचली में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खोलने, कोटगांव मोरी में मंदिर के सुंदरीकरण आदि शिकायतें भी शिविर में पेश की गई, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed