फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Sat, 03 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
चिन्यालीसौड़। उलण गांव तक सड़क समेत चमियारी क्षेत्र की 11 सूत्री मांगों को लेकर दो महीने से क्रमिक अनशन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पांच मार्च से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वन कानूनों के पेंच में उलझे चमियारी-उलण मोटर मार्ग निर्माण समेत क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण बीते पांच जनवरी से तिलपड़ में क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं। इस दौरान यमुनोत्री विधायक एवं एसडीएम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता शिवशंकर पैन्यूली ने बताया कि अब ग्रामीणों की मांग है कि स्वयं जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें और न्यायोचित कार्रवाई करें। तब ही वे आंदोलन समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed