फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गढ़वाली फिल्म प्रदर्शन के साथ जीवंत हुआ उतरकाशी का ऑडिटोरियम

गढ़वाली फिल्म प्रदर्शन के साथ जीवंत हुआ उतरकाशी का ऑडिटोरियम

Wed, 28 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाली फिल्म प्रदर्शन के साथ जीवंत हुआ उतरकाशी का ऑडिटोरियम
उत्तरकाशी। कलक्ट्रेट परिसर में सालों से आधा-अधूरा बना ऑडिटोरियम बुधवार को जीवंत हो गया। इसमें गंगा घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर तैयार डाक्यूमेंट्री व गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’ का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व गंगोत्री एवं यमुनोत्री विधायक ने ऑडिटोरियम में 45 लाख रुपये की लागत से कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया। ऑडिटोरियम चालू होने से जनपद में थिएटर एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि ऑडिटोरियम चालू होने से लोककला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। विधायक गोपाल रावत ने बताया कि जल्द ही जिला मुख्यालय पर एक मल्टीपरपज मिनी बस अड्डा का निर्माण कराया जाएगा। इसमें पार्किंग के साथ ही संग्रहालय एवं स्थानीय उत्पादों के लिए दुकानें तैयार की जाएगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, भटवाड़ी के प्रमुख चंदन पंवार, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, सीडीओ विनीत कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, देवेंद्र पटवाल, प्रताप बिष्ट, शिवानी भंडारी, रणवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दर्शकों को भायी पर्यटन स्थलों की डॉक्यूमेंट्री
ऑडिटोरियम के शुभारंभ मौके पर जिले की गंगा घाटी के पर्यटन स्थलों पर तैयार डॉक्यूमेंट्री फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। इसमें गंगोत्री धाम, निम, जोशियाड़ा एवं मनेरी झील, गर्तांगली, मुखबा, बगोरी, हर्षिल, दयारा, उत्तरकाशी नगर आदि स्थलों को एरियल व्यू में फिल्माया गया है। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों को ड्रोन कैमरे के माध्यम से शूट किया गया है। इस तरह की डाक्यूमेंट्री प्रचारित कर पर्यटकों को जिले की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी आदि ने इस तरह के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed