{"_id":"5a96e09d4f1c1b5e6e8b7ff4","slug":"151983756611-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने जमकर खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने जमकर खेली होली
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न बाजार अबीर गुलाल, पिचकारी आदि से सज गए हैं। स्कूलों में होली की छुट्टी पड़ने से पहले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जमकर होली खेली। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए।
नगर में सजी दुकानों से अबीर-गुलाल आदि रंग एवं पिचकारी, गुब्बारे आदि की लोगों ने जमकर खरीददारी की। नगर में जगह-जगह होल्यारों की टोलियां अबीर गुलाल के रंग उड़ाती घूमती नजर आई। राजकीय इंटर कालेज, बालिका इंटर कालेज आदि तमाम विद्यालयों में होली की छुट्टी पड़ने से पहले बच्चों ने जमकर होली खेली। अल्पाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मेजर आरएस जमनाल ने बच्चों को होली का महत्व बताने के साथ ही सुरक्षित ढंग से होली खेलने के तौर तरीके बताए।