{"_id":"5a96e09b4f1c1b82408b4aff","slug":"151983756413-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौगोलिक सूचना तंत्र से मिलेगी जनपद की पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौगोलिक सूचना तंत्र से मिलेगी जनपद की पूरी जानकारी
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। दुर्गम पहाड़ियों एवं घाटियों में बसे जनपद के चप्पे-चप्पे की जानकारी अब जिला प्रशासन को एक क्लिक में ही मिल जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में भौगोलिक सूचना तंत्र का एक अलग विभाग तैयार कर दिया है। बुधवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं यमुनोत्री विधायक केदार रावत की ओर से जीआईएस सेल का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि सीमांत उत्तरकाशी जनपद में कई दुर्गम एवं अनछुए स्थान मौजूद हैं। जिनकों कागजों में ढूंढ पाना भी मुश्किल है। इस समस्या को सुलझाने के लिए भौगोलिक सूचना तंत्र तैयार किया गया है। जिसमें करीब 7 लाख रुपये की आधुनिक प्लॉटर मशीन लगाई गई है, जिसकी मदद से जनपद का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। वहीं, विभागों के कार्य क्षेत्रों एवं संसाधनों की जानकारियों को भी जीपीएस सिस्टम के माध्यम से अंकित किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए योजना बनाते वक्त भी इस तकनीक से मदद मिलेगी। विभाग में उपनल से दो कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर डीएम डा. आशीष चौहान, सीडीओ विनीत कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, डीएमओ देवेंद्र पटवाल, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।