{"_id":"5a96e0994f1c1bfe7e8b820d","slug":"15198375635-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद प्रदीप टम्टा पहुंचे अग्निकांड में तबाह सावणी गांव, जाना पीड़ितों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद प्रदीप टम्टा पहुंचे अग्निकांड में तबाह सावणी गांव, जाना पीड़ितों का हाल
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने मोरी ब्लॉक के अग्निकांड प्रभावित सावणी का दौरा कर पीड़ित परिवारों के लिए दस लाख रुपये की राहत धनराशि देने की घोषणा की। सांसद ने गांव की समस्याओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचाकर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
बुधवार को राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा पैदल मार्ग से सांवणी गांव पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का दौरा कर प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनी। इस दौरान प्रभावितों के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों ने 2013 की केदारनाथ आपदा की तर्ज पर राहत देने की मांग की। उन्होंने बताया कि मलबा एवं मवेशियों का ढेर सड़ने के कारण फैल रही दुर्गंध से बीमारी का खतरा पैदा हो गया है, इसलिए सरकार को मलबा हटाने के लिए अलग से फंड देना चाहिए।
सांसद ने स्वयं प्रधानमंत्री से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और वन कानूनों में ढील देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को घर बनाने के लिए लकड़ी दी जाए। इस संबंध में वे जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। सांसद ने सूरी देवी से मुलाकात कर जेल में बंद उसके पति को पैरोल पर रिहा कराने का भरोसा भी दिया। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की भरपूर सहायता करने के निर्देश दिए। इस मौके पर दिनेश खत्री, ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह, राजपाल रावत, प्रहलाद सिंह, अनुज रावत, विजयपाल रावत, नत्थी सिंह आदि मौजूद रहे।