{"_id":"5a95988c4f1c1b2d068b9087","slug":"15197535809-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पड़ताल के लिए केंद्र से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पड़ताल के लिए केंद्र से पहुंची टीम
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिले की बेहतर उपलब्धियों की पड़ताल के लिए केंद्र सरकार की एक टीम मंगलवार को बादसी गांव के दौरे पर पहुंची। चालू वित्तीय वर्ष में जिले के साढ़े दस हजार किसानों ने अपनी रबी की फसल का बीमा कराया है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए जनपदों का चयन किया जाना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अभी तक उत्तराखंड में पिथौरागढ़, पौड़ी और उत्तरकाशी जनपद का प्रदर्शन बेहतर रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर ने बताया कि जनपद में कुल करीब 39.5 हजार कृषि जोत हैं और इस वर्ष इनमें से साढ़े दस हजार किसानों ने अपनी रबी की फसल का बीमा कराया है। बीते साल भी बड़ी संख्या में किसानों ने फसल बीमा कराया था। तब फसल को नुकसान होने पर उन्हें मुआवजा भी मिला।
फसल बीमा में जिले की उपलब्धियों की पड़ताल के लिए मंगलवार को केंद्र सरकार की टीम उत्तरकाशी पहुंची। उन्होंने चिन्यालीसौड़ के बादसी गांव पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। इस मौके पर केंद्र सरकार के उपसचिव कृषि विशाल पाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा, असफल बुवाई से होने वाली क्षति, फसल कटाई के बाद हुई क्षति जैसे जोखिम कवर किए गए हैं। इस मौके पर निदेशक पेट्रो केमिकल भारत सरकार डी.प्रवीन, कृषि विभाग के लाल सिंह वर्मा, नागेश्वर पांड्या, बादसी गांव की प्रधान कविता देवी, प्रेम दत्त, तिलक मणि, बच्चीराम, राजीव नौटियाल, अनुसूया प्रसाद, बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।