फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सहकारी समितियों और मिनी बैंक बंद होने से ग्रामीण परेशान

सहकारी समितियों और मिनी बैंक बंद होने से ग्रामीण परेशान

Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों और मिनी बैंक बंद होने से ग्रामीण परेशान
नौगांव। साधन सहकारी समितियों के सचिव एवं अन्य कार्मिकों की हड़ताल के चलते जनपद में सभी सहकारी समितियों और मिनी बैंकों पर ताले लटके हैं। ऐसे में पेंशन, ऋण, खाद-बीज वितरण आदि कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर सहकारी समितियों के कैडर सचिव एवं अन्य कार्मिक बीते डेढ़ हफ्ते से हड़ताल पर हैं, जिससे जिले की सभी सहकारी समितियों और मिनी बैंकों पर ताले लटके हैं। हड़ताल के चलते खाताधारक मिनी बैंकों में जमा अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। नौगांव निवासी लाखी चौहान ने बताया कि होली के बाद उनके बेटे की शादी है। सहकारी समिति नौगांव के मिनी बैंक में उन्होंने कुछ पूंजी जमा की हुई है। अब हड़ताल के कारण वे पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण भगवान सिंह, जनक सिंह, चंद्रमोहन आदि का कहना है कि सेब के बागीचों में खाद डालनी है। समितियां बंद होने के कारण उन्हें खाद एवं बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। सहकारी समिति के सचिव अमीन चौहान, राजमोहन डोभाल, सरदार सिंह नेगी आदि ने बताया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed