{"_id":"5a9597964f1c1bf17b8b9ba0","slug":"151975333411-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदन कौशिक ने किया बड़कोट एवं पुरोला महाविद्यालयों में शौर्य दीवार का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदन कौशिक ने किया बड़कोट एवं पुरोला महाविद्यालयों में शौर्य दीवार का उद्घाटन
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला/बड़कोट। जिला प्रभारी एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की ओर से पुरोला एवं बड़कोट महाविद्यालयों में शौर्य दीवार का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने पुरोला में दीनदयाल पार्किंग और नगर पंचायत भवन बनाने की घोषण की। वहीं, नौगांव में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 72 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की ओर से यमुनाघाटी का दौरा किया गया। मंत्री ने बड़कोट महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए शौर्य दीवार का उद्घाटन किया। इसके बाद पुरोला महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ समारोह में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने शौर्य दीवार का उद्घाटन किया।
अंत में नौगांव ब्लॉक सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मंत्री ने जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान करीब 72 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारित की गई। वहीं शासनस्तर के मामलों पर उन्होंने जिलाधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, यमुनोत्री विधायक केदार रावत, पुरोला विधायक राजकुमार, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी, छात्रसंघ अध्यक्ष पुरोला अमन चुनार, छात्रसंघ अध्यक्ष बड़कोट नवीन जगूड़ी, नारायण सिंह राणा, डा. एके तिवारी, गणेश रतूड़ी, उपेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।