{"_id":"5a9597944f1c1b4d588bac4d","slug":"151975333219-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया पुलिस बैरक का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया पुलिस बैरक का लोकार्पण
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक ददनपाल ने बड़कोट थाना परिसर में बीस लाख रुपये लागत से निर्मित पुलिस बैरक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने थाने का निरीक्षण कर पुलिस के अधिकारी एवं जवानों को मुस्तैदी से काम करने की नसीहत दी।
बड़कोट थाना परिसर में बनी बैरक जर्जर हालत में होने से पुलिस कर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब यहां बीस लाख रुपये लागत से नई बैरक का निर्माण कराया गया। मंगलवार को बड़कोट पहुंचे एसपी ददनपाल ने बैरक का लोकार्पण किया। इस बैरक में सौ से अधिक पुलिस के जवानों के रहने लायक व्यवस्था है। इस दौरान एसपी ने बड़कोट थाने का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अपराधों की विवेचना आदि के बारे में पूछताछ की।इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जेएल कोहली, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल आदि मौजूद रहे।