{"_id":"5a94406e4f1c1b4e588baf1b","slug":"15196654843-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ मेला
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ डुंडा में आयोजित विकास एवं सांस्कृतिक मेला संपन्न हुआ। समापन पर ग्रामीणों ने देव डोलियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए रेणुका मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान भी किया गया। इस मौके पर देव डोलियों का नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
मेले के समापन पर मुख्य अतिथि पहुंचे चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने जनपद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विकास मेला आयोजन की परंपरा शुरू करने के लिए डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन जिला मुख्यालय पर होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह के मेलों को महत्वपूर्ण बताया। मेला मंच पर मनमोहन बधानी एवं अन्य कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मनरेगा के डीपीओ अनुराग नौटियाल ने गीत प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। एसबीएमए की ओर से बाल सुरक्षा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मेला संयोजक ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों के स्टालों से ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। भृगु आश्रम की ओर से आयोजित निशुल्क मेडिकल कैंप में तीन सौ से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। समापन पर क्षेत्र के कचड़ू देवता, रिंगाली देवी एवं रेणुका देवी से ग्रामीणों ने आशीर्वाद ग्रहण किया। समापन पर बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गजेंद्र परमार, लाल सिंह बिष्ट, नारायण सिंह नेगी, दिग्पाल कुंवर, ललित भट्ट, यशवंत परमार, रणवीर कुंवर, सोबन सिंह, पूजा रमोला, रुकमा देवी आदि मौजूद रहे।