फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटा उक्रांद

पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटा उक्रांद

Mon, 26 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटा उक्रांद
उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सोमवार को हुई पार्टी की बैठक में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही पूर्णानंद उनियाल को भटवाड़ी का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को उक्रांद के जिला प्रभारी विष्णुपाल रावत की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि उक्रांद पूरी ताकत के साथ आगामी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ेगा। इस मौके पर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए उक्रांद नेताओं ने बिजली की बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस लेने, उत्तरकाशी से गोमुख तक ईको सेंसिटिव जोन समाप्त करने, बंद पड़ी लोहारीनाग-पाला एवं पाला मनेरी जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कराने तथा शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार मुहैया कराने की मांग की। इस मौके पर उक्रांद के जिला संयोजक बीडी मिनान, जिला संगठन मंत्री संजय सेमवाल, नगर अध्यक्ष सुमन प्रकाश गैरोला, जिला उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल, द्वारिका प्रसाद भट्ट, गीता गैरोला, रविंद्र नौटियाल, अतुल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed