{"_id":"5a92f39b4f1c1bca798bbb49","slug":"151958028113-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुंडा मेले का दूसरा दिन रहा लोकगायिका संगीता ढौंढियाल के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुंडा मेले का दूसरा दिन रहा लोकगायिका संगीता ढौंढियाल के नाम
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। देवीधार स्थित रेणुका देवी मंदिर में आयोजित विकास एवं सांस्कृतिक मेले में दूसरे दिन ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। मेला मंच पर प्रख्यात लोक गायिका संगीता ढौडियाल एवं साथियों की प्रस्तुतियों ने समा बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम डा. आशीष चौहान ने किया।
डुंडा में आयोजित मेले में डीएम ने कहा कि इस तरह के मेले क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिहाज से अहम हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक हमारी लोक विरासत से आकर्षित होकर यहां आते हैं। इस दौरान उन्होंने मेले में लगाए गए विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया। डीएम ने हाल ही में हुई आठ सौ मीटर दौड़ में स्कूटी जीतने वाले संदीप गुर्साइं, लोक गायिका संगीता ढौडियाल एवं अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। मेले में ग्रामीणों की खूब भीड़ उमड़ी रही।
दूसरे दिन मेला मंच पर लोक गायिका संगीता ढौडियाल एवं गायक अर्जुन सेमल्याट ने कई गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेला संयोजक डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार ने मेले में आए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर रेणुका देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष गजेंद्र परमार, ज्येष्ठ उपप्रमुख पदम जोशी, बीरपुर के प्रधान राजेश नेगी, दिग्पाल कुंवर आदि मौजूद रहे।