{"_id":"5a919d6c4f1c1b78028b6474","slug":"15194926817-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर छात्रों ने पांच दिन के लिए स्थगित किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर छात्रों ने पांच दिन के लिए स्थगित किया आंदोलन
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर आंदोलित छात्र-छात्राओं ने तहसीलदार के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। छात्रों ने पांच दिन के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर पुन: आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
शिक्षकों की नियुक्ति, आवासीय भवनों से बाहरी व्यक्तियों को हटाने, पेयजल सुविधा, प्रयोगशाला संचालन आदि मांगों को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बीते तीन दिन से आंदोलन कर रहे थे। शुक्रवार से छात्र महाविद्यालय परिसर में ही क्रमिक अनशन पर बैठे थे। शुक्रवार देर शाम तहसीलदार चंदन सिंह राणा ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों को 28 फरवरी तक मांगों के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस पर छात्रों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। छात्रसंघ अध्यक्ष नागेंद्र बिष्ट ने कहा कि यदि पांच दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्र पुन: आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मुकेश कोहली, ईशान रमोला, विजय राणा, आलोक जोगेला, दीनदयाल, सुनील पंत, मनीषा नौटियाल, आंचल बिष्ट, प्रदीप पंवार, सतपाल पंवार, मानसी, शीतल आदि मौजूद रहे।