फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   निकाय चुनाव के बाद क्षेत्र के विकास की उम्मीद लगाए हैं मतदाता

निकाय चुनाव के बाद क्षेत्र के विकास की उम्मीद लगाए हैं मतदाता

Fri, 23 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के बाद क्षेत्र के विकास की उम्मीद लगाए हैं मतदाता
नौगांव (उत्तरकाशी)। सरकार ने चार साल पहले नौगांव और आसपास के गांवों को मिलाकर नगर पंचायत का गठन तो कर दिया, लेकिन विकास की सुध नहीं ली। पूर्व में ग्राम्य विकास द्वारा विभिन्न मदों से होने वाले कार्यों पर भी रोक लगने तथा चार साल तक प्रशासक के अधीन रहने के कारण नगर में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

चार साल पहले सरकार ने नौगांव नगर पंचायत का गठन किया था। साथ ही इन गांवों के विकास पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त, तेरहवां वित्त आदि विभिन्न मदों से होने वाले कार्यों पर रोक लग गई थी। एसडीएम बड़कोट को प्रशासक नियुक्त किए जाने से लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अब क्षेत्र की जनता आगामी निकाय चुनाव को लेकर उत्साहित है। नौगांव नगर पंचायत में 1723 पुरुष एवं 1736 महिला मतदाता पहली बार निकाय चुनाव में मतदान करेंगे। क्षेत्र के सुनील, अरविंद, रणजीत, कुसुम, ललिता का कहना है कि अब निकाय चुनाव होने के बाद समस्याएं हल होंगे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एएन खाती ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed