{"_id":"5a904bf74f1c1bef7b8b918a","slug":"151940629017-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज झील परिसर में बनेगी हैप्पीनेस रोड, पार्क और हेलीपेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज झील परिसर में बनेगी हैप्पीनेस रोड, पार्क और हेलीपेड
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने जोशियाड़ा बैराज झील परिसर क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज कर दी है। डीएम डा. आशीष चौहान ने जल विद्युत निगम एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने जल विद्युत निगम को ज्ञानसू एवं जोशियाड़ा झील परिसर से लगी जमीन के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने राजस्व, लोनिवि, सिंचाई एवं जल विद्युत निगम के अधिकारियों की टीम गठित कर क्षेत्र का सर्वे करने को कहा। डीएम ने बताया कि ज्ञानसू की ओर से झील किनारे हैप्पीनेस रोड एवं पार्क विकसित किया जाएगा। यह कार्य ओएनजीसी, पालिका एवं जल विद्युत निगम के सहयोग से किए जाएंगे।
जोशियाड़ा एवं केदारघाट झूला पुल पर डीएम ने जल विद्युत निगम को पुलों के दोनों ओर हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ददनपाल, जल विद्युत निगम के डीजीएम एसके सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जोशियाड़ा के प्रधान संतोष कुमार, विकास कलूड़ा आदि मौजूद रहे।