फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर संपन्न हुआ एक हफ्ते से चल रहा वायुसेना का अभ्यास

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर संपन्न हुआ एक हफ्ते से चल रहा वायुसेना का अभ्यास

Fri, 23 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर संपन्न हुआ एक हफ्ते से चल रहा वायुसेना का अभ्यास
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। भारतीय वायु सेना की ओर से सामरिक तैयारियों के तहत बीते एक हफ्ते से हवाई पट्टी पर किया जा रहा अभ्यास शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान वायुसेना के एएन-32 विमान की सफल फ्लाइंग व लैंडिंग का अभ्यास किया गया। वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी को मामूली सुधार के साथ वायुसेना के अभियानों के लिए मुफीद बताया है।
विज्ञापन

दोकलाम आदि सीमावर्ती इलाकों में चीन के साथ सीमा विवाद के बाद से जनपद में भी सेना सामरिक तैयारियों को परख रही है। इस क्रम में सीमावर्ती चौकियों पर सैन्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही भारत-चीन सीमा के सबसे नजदीकी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को भी सामरिक तैयारियों के लिहाज से परखा जा रहा है। बीते एक हफ्ते से वायुसेना के अधिकारी हवाई पट्टी पर विमानों की फ्लाइंग-लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान यहां वायुसेना के 56 सीटर मल्टीपरपज एएन-32 विमान की करीब दो दर्जन से ज्यादा उड़ानें भरी गईं।
विज्ञापन

वायुसेना की आगरा विंग के एयर कमाडोर असीरकर के नेतृत्व में वायुसेना के पायलटों ने अभ्यास किया तथा आसपास के इलाके का जायजा लिया। शुक्रवार को यह अभ्यास संपन्न हुआ। एयर कमाडोर असीरकर ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में आंशिक सुधारों के साथ इसे वायुसेना के अभियानों के मुफीद बताया। उन्होंने हवाई पट्टी में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर फ्लाइट लैफ्टिनेंट अवनीश शाह, हितेश कुमार, प्रांजल, दीपक तथा एयरपोर्ट निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो अप्रैल में यहां वायुसेना एवं थल सेना के संयुक्त अभ्यास की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed