{"_id":"5a8da64c4f1c1b5e028b68e5","slug":"15192328041124-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए 24 फरवरी को गंगोत्री हाईवे जाम करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए 24 फरवरी को गंगोत्री हाईवे जाम करेंगे ग्रामीण
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। स्वीकृति के चार साल बाद भी उदालका बैंड से भखड़ा तक आठ किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पूर्व में दिए अल्टीमेटम के अनुसार 24 फरवरी को देवीधार में गंगोत्री हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
धनारी क्षेत्र में नालागर, मांज्यासारी, भालसी, बिनौली, जौंकाणी, टुखार एवं भखड़ा गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वर्ष 2014 में आठ किमी लंबी सड़क स्वीकृत की गई थी। सड़क के लिए 1.38 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हुए, लेकिन अभी तक लोनिवि ने सड़क की निविदा प्रक्रिया ही शुरू नहीं की। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को अंतिम चेतावनी पत्र सौंपा। उन्होंने 24 फरवरी को देवीधार में गंगोत्री हाईवे पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने एसडीएम भटवाड़ी को दो दिन के भीतर मामले की पड़ताल कर रिपोर्ट देने को कहा है।