फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   भेड़पालन से तौबा करने को मजबूर हो रहे ग्रामीण

भेड़पालन से तौबा करने को मजबूर हो रहे ग्रामीण

Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
भेड़पालन से तौबा करने को मजबूर हो रहे ग्रामीण
उत्तरकाशी। राज्य के भेड़ पालन व ऊन उद्योग में उत्तरकाशी के भेड़ पालक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकारी अनदेखी, चारागाहों की कमी और ऊन खरीद के नए मानकों के चलते भेड़ पालकों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में कई भेड़ पालक से इससे तौबा करने लगे हैं।
विज्ञापन

भेड़ पालन से जुड़े बगोरी के प्रधान भगवान राणा, चैन सिंह, जगत नेगी, नारायण सिंह, जयपाल रावत ने बताया कि कुछ साल पहले तक करीब 115 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाली ऊन वर्ष 2016-17 में खादी बोर्ड द्वारा 45 से 70 रुपये की दर से खरीदी गई, जबकि वर्ष 2017-18 में उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड द्वारा नए मानक तय करने के बाद ऊन का औसत दाम 50 रुपये प्रति किलो रह गया। ग्रामीणों को सारी ऊन एक निजी संस्था को औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ी। चारागाहों और कृषि भूमि की कमी के चलते भेड़ पालक पहले ही कठिनाई में जी रहे थे, ऐसे में नए मानकों के बाद मुसीबत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी क्षेत्र में अमूमन 60 से 65 मिलीमीटर लंबाई और 27 से 29 माइक्रोन मोटाई की ऊन मिलती है। विभाग द्वारा ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए दाम बढ़ाने का प्रयास किया गया था, लेकिन विश्व बाजार में ऊन के दाम गिरने एवं गुणवत्ता के आधार पर मानक तय होने के बाद यह संभव नहीं हो पा रहा है। -सुरेंद्र सिंह बौनाल, क्षेत्रीय अधीक्षक खादी बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बिना किसी मानक के ऊन खरीदी जाती थी, जिससे करीब 7 करोड़ की ऊन डंप पड़ गई। इससे सरकार के साथ ही भेड़ पालकों व खरीददारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में शीप बोर्ड ने मानक तय कर बिचौलियों को हटाने की व्यवस्था बनाई है। समय के साथ इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
डा. अशोक लीलाधर बिष्ट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed