{"_id":"5a7c82c44f1c1ba0268b919a","slug":"15181095931-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने तलब की घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तलब की घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला स्तरीय विभागों की कार्य प्रगति को लेकर जिला सभागार में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें डीएम डा. आशीष चौहान ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं से जुड़े मामलों की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में डीएम ने कम वसूली करने पर तीन संग्रह अमीनों का वेतन रोकने के आदेश दिए। बैठक में बताया गया कि राजस्व पुलिस के अंतर्गत सभी तहसीलों में 37 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 14 रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जा चुके हैं और 4 का निस्तारण हो चुका है। डीएम ने स्थानीय निकायों को एक सप्ताह के भीतर क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों के कार्य पूरे करने को कहा। बैठक में एडीएम पीएल शाह, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट अनुराग आर्य, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।