फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गैरसैंण में राजधानी के विरोध में आगे आए पेंशनर्स

गैरसैंण में राजधानी के विरोध में आगे आए पेंशनर्स

Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण में राजधानी के विरोध में आगे आए पेंशनर्स
उत्तरकाशी। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाने का विरोध किया है। उन्होंने गैरसैंण राजधानी की पैरवी करने वालों पर स्वार्थसिद्धि का आरोप लगाते हुए देहरादून में ही राजधानी को उत्तराखंड के हित में बताया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय पर हुई सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में राजधानी मुद्दे पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस सरकारें गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकती रही हैं। यहां राजधानी के नाम पर सरकारी बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है। भौगोलिक स्थिति और उत्तराखंड के आर्थिक हालात को देखते हुए अब गैरसैंण में राजधानी बनाने का कोई औचित्य नहीं है। कुछ लोग अपने निजी एवं राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए राजधानी मुद्दे पर आंदोलन खड़े कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर देहरादून को ही स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष तेजेंद्र बिष्ट, चिरंजी प्रसाद जोशी, बुद्धि सिंह कुमाईं, देवी प्रसाद नौटियाल, चिरंजी लाल, बृषोदर चमोली, राम नारायण बिजल्वाण, सत्यनारायण रतूड़ी, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed