{"_id":"5a71ed504f1c1ba32a8b4d1e","slug":"151741596510-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर खाई में गिरने से तल्ला जोगत गांव के एक ग्रामीण की मौत हो गई। वह अपनी विवाहिता बेटी से मिलकर गांव लौट रहा था।
जोगत तल्ला गांव के सुरेंद्र कैंतुरा ने बताया कि मंगलवार को भीम सिंह (45) अपनी विवाहिता बेटी से मिलने गोदड़ी गांव गया था। शाम के समय वहां से लौटते समय जोगत तल्ला गांव के करीब एक किमी पहले पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने के कारण संतुलन खोकर वह खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने शव को गांव पहुंचाकर बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।