{"_id":"5a709fa44f1c1bcb268b7350","slug":"151733054415-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौथिग में अनघा एसोसिएशन ने प्रस्तुत की मंगसीर की बग्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौथिग में अनघा एसोसिएशन ने प्रस्तुत की मंगसीर की बग्वाल
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। बीते कई साल से उत्तरकाशी में मंगसीर की बग्वाल का आयोजन कर रहे अनघा माउंटेन एसोसिएशन को इस बार कौथिग मुंबई में पहाड़ की यह अनूठी संस्कृति प्रदर्शित करने का मौका मिला। बीते 27 जनवरी को एसोसिएशन के सदस्यों ने मुंबई में आयोजित कौथिग में बग्वाल के साथ ही रांसो एवं तांदी नृत्य प्रस्तुत किया।
मंगलवार को उत्तरकाशी लौटे एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी ने बताया कि 27 जनवरी की शाम को रामलीला मैदान नेरुल नवी मुंबई में आयोजित कौथिग में दल ने प्रस्तुति दी। इसमें भैलू खेलकर मंगसीर की बग्वाल के साथ ही रांसो एवं तांदी नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। कृष्णा बिजल्वाण ने गंगा जी की स्तुति प्रस्तुत की। समारोह में मौजूद प्रवासी उत्तराखंडियों ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ लिया। इस दल में शैलेंद्र नौटियाल, सुरेंद्र उनियाल, मोहन डबराल, महेंद्रपाल परमार, संजय पंवार, नीलम पुरी, शांति परमार, अंजना उनियाल, नीलम डबराल, महेश उनियाल, राघवेंद्र उनियाल आदि शामिल रहे।