फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चैंपियन बनी उतरकाशी की टीम

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चैंपियन बनी उतरकाशी की टीम

Mon, 29 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चैंपियन बनी उतरकाशी की टीम

विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार एसोसिएशन की टीम को पराजित कर उत्तरकाशी-बी टीम ने विजेता का खिताब जीता। बागेश्वर की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। एक फरवरी से मनेरा स्टेडियम में अंडर-16 बालकों की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बीते चार दिन से मनेरा स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में उत्तरकाशी-बी ने उत्तरकाशी-ए टीम को 13-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार एसोसिएशन ने बागेश्वर को 9-8 से हराया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में उत्तरकाशी-बी ने हरिद्वार एसोसिएशन को 6-4 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बागेश्वर ने उत्तरकाशी-ए को 5-3 के अंतर से हराया। समापन पर डिप्टी कलक्टर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग आर्य ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तरकाशी की टीम के विजेता बनने पर टीम के रोहित कैंतुरा, प्रांजल रमोला, ऋषभ बर्त्वाल, अमन पंवार, आकाश पंवार, साहिल कैंतुरा, दलवीर भंडारी, केशव सिंह, राजन कलूड़ा, प्रद्युम्न गुसाईं, अमीश शाह एवं प्रतीक्ष को बधाई दी। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, शिवरतन रावत, धर्मानंद भट्ट, रमेश रावत, राकेश कलूड़ा, प्रशांत, जितेंद्र, भूपेंद्र सिंह, दिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed