फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ओडीएफ की जांच के लिए पहुंची केंद्र सरकार की टीम

ओडीएफ की जांच के लिए पहुंची केंद्र सरकार की टीम

Wed, 24 Jan 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ की जांच के लिए पहुंची केंद्र सरकार की टीम
बड़कोट। पालिका के नगर को खुले में शौच मुक्त करने के दावे की जांच के लिए केंद्र सरकार की क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। टीम के सदस्यों ने अपनी जांच में सार्वजनिक शौचालयों, आदर्श प्राथमिक विद्यालय सहित सभी वार्डों का सत्यापन किया। जांच टीम द्वारा रिपोर्ट शासन में जमा करने की बात कही है।
विज्ञापन

पालिका बड़कोट ने 2 अक्टूबर 2017 के अवसर पर नगर को ओडीएफ क्षेत्र घोषित किया था, जिसको लेकर पूर्व में राज्य की टीम द्वारा जांच की जा चुकी है। जिसमें पालिका के कार्यों को संतोष जनक पाया गया था। इसी संबंध में बुधवार को केंद्र सरकार की टीम द्वारा जांच की गई, जिसके तहत टीम ने सभी वार्डों में जाकर लोगों की प्रतिक्रिया ली। टीम के सदस्यों ने सार्वजनिक शौचालयों सहित आदर्श प्राथमिक विद्यालय का भी सत्यापन किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी एएस गुप्ता ने बताया कि ओडीएफ के लिए तय किए गए मानकों के आधार पर जांच की गई है, जिसकी रिपोर्ट शासन में सौंप दी जाएगी। अंतिम जांच के बाद ओडीएफ प्रमाण पत्र ऑन लाइन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ अमरजीत कौर ने बताया कि पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने गांधी जयंती पर क्षेत्र को ओडीएफ घोषित किया था, जिसके सत्यापन के लिए केंद्र सरकार की क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था। टीम ने पालिका के कार्यों पर संतोष जताया है। हालांकि अंतिम रिपोर्ट शासन के सामने ही पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed