{"_id":"5a6767ec4f1c1b80268b607e","slug":"151672644710-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे से फैली आग की चपेट में आई डेढ़ माह की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे से फैली आग की चपेट में आई डेढ़ माह की बच्ची
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। गमरी गांव में आग की चपेट में आने से डेढ़ माह की बच्ची जल गई है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग को बुझाते समय बच्ची की मौसी के हाथ भी झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार देने बाद चिकित्सकों ने बच्ची की हालत स्थिर बताई है।
बच्ची की मां चूल्हा जलाकर बाहर किसी काम से चली गई थी। इस बीच आग की लपटों ने बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बिस्तर में सो रही आनंद मिश्रा की एक माह 7 दिन की बेटी आरुषी जल गई। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मौसी मौके पर पहुंची और हिम्मत दिखाते हुए उसे किसी तरह आग से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्ची काफी जल चुकी थी। बच्ची को बचाने के दौरान उसकी मौसी के भी हाथ-पैर झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आननफानन में बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रधान राम व्यास मिश्रा, शिव शंकर पैन्यूली ने प्रशासन से बच्ची के उपचार में मदद करने की गुहार लगाई है। उधर, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एसडी सकलानी ने बताया कि बच्ची करीब 25 फीसदी जल गई है।