{"_id":"5a6767ea4f1c1b6c268b60cd","slug":"151672644211-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने उठाई मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने उठाई मुआवजा देने की मांग
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। बड़ेथी बनचौरा भद्रीगाड़ मोटर मार्ग निर्माण से प्रभावित हुए बरेट क्षेत्र के काश्तकारों ने लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई कृषि भूमि का दो साल बाद भी मुआवजा न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल्द ही कृषि भूमि का मुआवजा न मिलने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को बरेट क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से कृषि भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर लोनिवि चिन्यालीसौड़ के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पूर्व बड़ेथी बनचौरा भद्रीगाड़ मोटर मार्ग के डेढ़ किमी हिस्से का निर्माण किया गया था, लेकिन निर्माण के कारण प्रभावित हुई कृषि भूमि का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। पूर्व प्रधान मंगल सिंह महंत ने कहा कि अगर जल्द ही किसानों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। ईई लोनिवि चंदन सिंह रावत ने बताया कि कुछ काश्तकारों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि अन्य के खेतों के सीमांकन के लिए विभागीय अमीन को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जयेंद्र महंत, रुकम सिंह, बिजेंद्र सिंह, भरत लाल, भाग सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।