{"_id":"5a6766064f1c1b77268b5eeb","slug":"151672596115-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय धावक तैयार करेगी राज्य सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय धावक तैयार करेगी राज्य सरकार
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक तैयार करने के लिए जनपद स्तर की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अंडर- 19 के बालक व बालिका वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता के विजेताओं को स्कूटी व 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि राज्य के धावकों की काबलियत को देखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे ने हीरो मोटो कॉप के सहयोग से प्रतियोगिता को आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत 10 व 11 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर अंडर-19 की 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी 14 व 15 फरवरी को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया की ब्लॉक प्रतियोगिताओं के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में युवा कल्याण व खेल विभाग की कमेटी बनाई गई है। इच्छुक प्रतिभागी 6 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं।