{"_id":"5a3159b44f1c1b96368b459f","slug":"15131838095-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूसर्क ने आराकोट में किया विज्ञान मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसर्क ने आराकोट में किया विज्ञान मेले का आयोजन
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से ज्ञान विज्ञान अभियान के तहत राइंका आराकोट में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान को लोकव्यापी बनाने के लिए यूसर्क की ओर से जल्द ही आराकोट से अस्कोट तक साइंस कारीडोर की स्थापना की जाएगी।
विज्ञान मेले के दौरान भारत ज्ञान विज्ञान समिति के सोहन रावत एवं अग्रिम सुंदरियाल ने छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन से जुड़े विज्ञान प्रयोगों के बारे में बताया। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एसके खन्ना ने विद्यार्थियों को पेट्रोलियम पदार्थों के बारे में रोचक जानकारियां दीं। यूसर्क के वैज्ञानिक डा. राजेंद्र राणा ने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यूसर्क के निदेशक डा. दुर्गेश पंत ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विज्ञान शिक्षा को लोकव्यापी बनाने के लिए आराकोट से अस्कोट तक साइंस कारीडोर की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्याम सिंह चौहान, नरेश रावत, सोहन लाल, गणेश राणा, सुरेश चौहान, कल्पना जोशी, लायकराम चौहान, राम प्रकाश शर्मा, चंद्रमोहन यादव आदि भी मौजूद रहे।