{"_id":"5a3159b24f1c1b8b688b83b0","slug":"151318380820-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के चलते वापस लौटी गोमुख की ओर गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के चलते वापस लौटी गोमुख की ओर गई टीम
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में भूस्खलन से किसी बड़े खतरे की पुष्टि के लिए प्रशासन की ओर से गोमुख को भेजी गई टीम मौसम की बेरुखी के चलते लौट आई है। अब टीम को पूरी तैयारी के साथ बृहस्पतिवार को पुन: रवाना किया जाएगा।
सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में कहीं भूस्खलन से खतरे की आशंका को देखते हुए शासन ने विगत सोमवार की रात को अलर्ट जारी किया था। जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह ही एसडीआरएफ, पुलिस, निम, वन एवं सिंचाई विभाग की टीम को वस्तुस्थिति जानने के लिए गोमुख रवाना किया था, लेकिन टीम गंगोत्री से आगे कनखू बैरियर तक ही जा सकी। इससे आगे भीषण बर्फबारी के चलते जाना संभव नहीं होने से टीम बुधवार को उत्तरकाशी लौट आई। टीम के सदस्यों के अनुसार क्षेत्र में कहीं भी गंगा का प्रवाह अवरुद्ध नहीं है। गंगा में साफ पानी बह रहा है, जिससे नदी के प्रवाह पथ में कहीं भूस्खलन का अंदेशा भी नहीं है। गंगोत्री ग्लेशियर पर गोमुख से आगे यदि ऐसा कुछ होगा, तो वहां पहुंचकर ही पता चल पाएगा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि खराब मौसम के कारण टीम को लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को टीम को आवश्यक उपकरणों से लैस कर पूरी तैयारी के साथ दोबारा गोमुख के लिए रवाना किया जाएगा।