{"_id":"5a300b034f1c1b156b8bbc84","slug":"151309812714-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटित बजट खर्च न करने पर एएमए एवं बीडीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटित बजट खर्च न करने पर एएमए एवं बीडीओ का वेतन रोका
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला योजना की बैठक में डीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। आवंटित बजट खर्च न होने पर डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के साथ ही मोरी एवं पुरोला के खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम ने वित्तीय वर्ष के अंत तक शतप्रतिशत बजट खर्च कर विकास कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिला सभागार में डीएम डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला योजना की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिला योजना के साथ ही राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिला योजना में आवंटित 27.12 करोड़ रुपये में से डीएम स्तर से 24.23 करोड़ रुपये संबंधित विभागों को अवमुक्त किए जा चुके हैं।
डीएम ने जिला योजना में आवंटित धनराशि खर्च न करने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिए। इसी क्रम में सांसद निधि खर्च न होने पर मोरी और पुरोला प्रखंड के बीडीओ का वेतन रोकने के आदेश भी दिए। इस मौके पर सीडीओ विनीत कुमार, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, डीडीओ संजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर, सहायक निदेशक बचत वीणा त्रिपाठी, सीवीओ प्रलंयकर नाथ, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।