फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   आपदा में बड़े नुकसान का संकेत दे रहे बेतरतीब निर्माण

आपदा में बड़े नुकसान का संकेत दे रहे बेतरतीब निर्माण

Sat, 09 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
आपदा में बड़े नुकसान का संकेत दे रहे बेतरतीब निर्माण
उत्तरकाशी। प्राकृतिक आपदाओं से घिरे नगर को प्रशासन की अनदेखी ने गंभीर स्थिति में खड़ा कर दिया है। बीते कुछ दशकों में हुई भूकंप, जलप्रलय व भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद प्रशासन नियमों के विरुद्ध हो रहे निर्माण कार्यों के प्रति संवेदनशील नहीं है। जिससे भागीरथी किनारे, वरुणावत व नगर क्षेत्र के आसपास भारी तादात में बहुमंजिला भवनों का बेतरतीब निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार वर्ष 1991 में 6.8 रिक्टर स्केल के भूकंप के अलावा वर्ष 2011 से वर्तमान समय तक जनपद में 38 से अधिक भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वर्ष 2003 में वरुणावत भूस्खलन, 2012 व 2013 में आई जलप्रलय के अलावा कई छोटी-बड़ी आपदाओं से नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद सुरेश भाई ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए वैज्ञानिकों व सरकारी एजेंसियों द्वारा पूरे हिमालयी क्षेत्र को अतिसंवेदनशील घोषित कर भवन निर्माण के लिए कई नियम बनाए गए थे। इसके विपरीत पहाड़ों में मैदानी डिजाइन के हिसाब से भवन व सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
संवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से भवन निर्माण के लिए तय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अगर नियम तोड़ने के संबंध में शिकायत मिलती है, तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण से निजात पाने के लिए प्रशासन द्वारा कुछ योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
- डा. आशीष चौहान, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed