फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अज्ञात बीमारी से 26 भेड़-बकरियों की मौत, पशुपालकों में दहशत

अज्ञात बीमारी से 26 भेड़-बकरियों की मौत, पशुपालकों में दहशत

Fri, 08 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात बीमारी से 26 भेड़-बकरियों की मौत, पशुपालकों में दहशत

विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। नौगांव प्रखंड के डख्याटगांव स्थित टटाउ नामे तोक में अज्ञात बीमारी से 26 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य इसकी चपेट में हैं। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार में जुट गई है। बीमारी का पता लगाने के लिए मृत बकरियों का बिसरा जांच के लिए ऋषिकेश प्रयोगशाला भेजा गया है।
कुथनौर क्षेत्र के नकोड़ा गांव निवासी भगत सिंह बीते दिनों अपनी 70 भेड़-बकरियों के रेवड़ के साथ नीचे की तरफ लौटे हैं। बृहस्पतिवार को अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से एक-एक कर उनकी भेड़ बकरियां मरने लगीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले पशु सुस्त पड़ रहे हैं और फिर बेहोशी की हालत में मर जा रहे हैं। कुछ भेड़-बकरियों के मल के साथ खून भी आ रहा है। अब तक उनकी 26 भेड़-बकरियां मर चुकी हैं, जबकि शेष बीमारी से पस्त हैं। पीड़ित पशुपालक भगत सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनमोल नौटियाल ने बताया कि पशुओं की मौत के कारण पता नहीं चल पा रहा है। संभव है कि मौसम में बदलाव या जहरीली घास खाने से पशु बीमार हो रहे हों। मृत मवेशियों का बिसरा जांच के लिए ऋषिकेश प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके पर पहुंचे राजगढ़ी के राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश रावत ने एसडीएम के माध्यम से इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed