{"_id":"5a2974754f1c1b4c528b8064","slug":"15126663639-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस्यों ने किया पालिका विस्तार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस्यों ने किया पालिका विस्तार का विरोध
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पालिका बाड़ाहाट में 16 ग्राम पंचायतों को शामिल करने सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर मनमाने ढंग से ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने जल्द आदेश निरस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि पूर्व में जिन क्षेत्रों को नगर निकायों में शामिल किया गया था, वहां आज भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। जबकि बाड़हाट पालिका में भी सीवर ट्रीटमेंट, कूड़ा निस्तारण आदि व्यवस्थाओं का टोटा है। उन्होंने जिला चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी दूर करने, ईको सेंसिटिव जोन हटाने, किसानों का कर्ज माफ करने, आपदा में क्षतिग्रस्त पुलों व सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने तथा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की विकास योजनाओं को शुरू कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में शीशपाल पोखरियाल, मनमोहन शाह, धर्मेंद्र राणा, दिवाकर भट्ट, भूपेश कुड़ियाल, सविता भट्ट, घनानंद नौटियाल, अंकित उप्पल, दिनेश चौहान, प्रताप पंवार आदि शामिल थे।