{"_id":"5a24305f4f1c1bc1678bf71a","slug":"151232124817-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी सांसद से कि रवांई घाटी को ऑल वेदर रोड परियोजना में शामिल कराने कि मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी सांसद से कि रवांई घाटी को ऑल वेदर रोड परियोजना में शामिल कराने कि मांग
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुना घाटी भ्रमण के दूसरे दिन टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसके प्राथमिकता अनुसार समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे हरबर्टपुर से यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले राजमार्ग को भी ऑल वेदर रोड में शामिल करने कि मांग उठाई। लोगों ने कहा कि यमुनोत्री हाईवे नैनबाग, डामटा, नौगांव, पुरोला, मोरी, बड़कोट, चकराता आदि क्षेत्रों की लाइफ लाइन है, जिसके ऑल वेदर में शामिल होने से लोगों को लाभ होगा। सांसद ने शीघ्र ही केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात कर जनता की मांग उनके समक्ष करने की बात कही।
भ्रमण दौरान नौगांव, बरनिगाड़, धारी कलोगी के समर्थकों की ओर से टिहरी सांसद का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने धारी कलोगी में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के लिए तीन लाख, धारी गांव में बारात घर के आंगन निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, नौगांव में लोगों के सहयोग से बन रहे खेल मैदान के लिए सांसद निधि से सुरक्षा दीवार निर्माण में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, मंडल अध्यक्ष बलदेव चौहान, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, राजेश रावत, महावीर चंद, जगत चौहान, आनंदी राणा, पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे।