{"_id":"5a1458cc4f1c1bd1408b809e","slug":"15112830058-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौराणिक माघ मेले में स्थानीय कलाकारों और उत्पादों को दी जायेगी वरियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौराणिक माघ मेले में स्थानीय कलाकारों और उत्पादों को दी जायेगी वरियता
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। पौराणिक माघ मेले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें माघ मेले को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने कहा कि 14 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले में इस बार स्थानीय कलाकारों, उत्पादों और उत्पादकों को महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर को मेले को लेकर एक वृहद व बड़ी बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें होटल, व्यापारी, टैक्सी आदि संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व पदाधिकारियों के साथ वर्तमान जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि मेले में आने के लिए मुख्यमंत्री और पंचायतीराज मंत्री को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। पूर्व में डाम्टा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गंगोत्री मेें आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहुंचे पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय ने मेले में आने की सहमति दी थी। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी कबूल रावत, वित्तीय परामर्श दाता धर्मेंद्र रावत, श्रीकांत कोठियाल, सुरेश राणा, विक्रम रावत आदि शामिल रहे।