{"_id":"5a13083b4f1c1bc8678bc9f2","slug":"151119684115-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक केदार सिंह ने पीएमजेएसवाई की कार्यप्रणाली पर किये सवाल खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक केदार सिंह ने पीएमजेएसवाई की कार्यप्रणाली पर किये सवाल खड़े
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट (उत्तरकाशी)। बड़कोट और चिन्यालीसौड़ के लोगों को जल्द पेयजल समस्या से छुटकारा मिलेगा। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ पालिका को जल्द ही पंपिंग पेयजल योजनाएं चलाने की बात कही है। विधायक ने कहा कि विधायक निधि से यमुनोत्री के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जहां शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा दी गई हैं, वहीं हाईस्कूल व इंटर कालेजों और महाविद्यालयों को फर्नीचर के लिए एक-एक लाख की विधायक निधि दी गई है।
यमुनोत्री विधायक रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि फॉरेस्ट क्लीरियेंस के नोडल अधिकारी के यहां से तीन बार आपत्ति आने के बाद भी पीएमजेएसवाई पुरोला के अभियंता निस्तारण करने के बजाय फिर उन्हीं बिंदुओं को रिपीट कर रहे हैं, जिस पर आपत्तियां हैं। हनुमानचट्टी-निसणी, जुणंग-कुमारकोट, बड़कोट-पौंटी, लसरी-बसराली, मोरगी-कुरड़ा, राना-दांगुण गांव-पिण्डकी-मदेश, कुथनौर हलना मोटर मार्गों पर तेजी से कार्य शुरू करवा दिया गया है।