फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अटल ने उतराखंड राज्य दिया और आज संवारने का काम कर रहे हैं मोदी- तीरथ सिंह

अटल ने उतराखंड राज्य दिया और आज संवारने का काम कर रहे हैं मोदी- तीरथ सिंह

Fri, 17 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
अटल ने उतराखंड राज्य दिया और आज संवारने का काम कर रहे हैं मोदी- तीरथ सिंह

विज्ञापन
उत्तरकाशी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें उत्तराखंड के रूप में नया राज्य दिया है जिसको संवारने का काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। वे राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहते हैं।
शुक्रवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रावत ने कहा कि राज्य गठन के 17 वर्षों में राज्य में जो तेजी आनी चाहिए थी, वह नहीं आई है। इसमें कुछ विरोधियों की साजिश रही है, जो राज्य का विकास नहीं चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के विकास के लिए कितने चिंतित हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि साढ़े तीन साल में वे इस छोटे से राज्य में पांच बार आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने हमें हिमालय शोध संस्थान दिया है। साथ ही चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑल वेदर रोड की सौगात भी दी है, इस योजना पर वर्तमान में काम चल रहा है। जो जल स्रोत सूख रहे थे, उन्हें रिचार्ज करने के लिए मनरेगा के तहत बजट का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पिछली सरकारों में आए दिन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा करते थे, लेकिन मोदी सरकार में अभी तक किसी भी मंत्री पर ऐसा आरोप नहीं है। नगर पालिका और नगर निगम के विस्तारीकरण को लेकर कांग्रेस के विरोध पर रावत ने कहा कि कांग्रेस विकास की विरोधी है। नगर निगम व पालिका के क्षेत्र में आने वाले गांव को सुविधाएं मिलेंगी। जब तक सुविधाएं नहीं जुटाई जाएंगी, तब तक उन्हें टैक्स से भी मुक्त रखे जाने की योजना है। जनवरी और फरवरी माह के बीच विस्तारीकरण की स्थिति भी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल, नेमचंद चंदोक, विजय संतरी, विजयपाल मखलोगा, जयवीर सिंह चौहान, लोकेंद्र बिष्ट, हरीश डंगवाल, विजय बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed