{"_id":"59fb52f84f1c1b65548baa05","slug":"15096430896-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से टकराई मैक्स, एक को किया दून रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से टकराई मैक्स, एक को किया दून रैफर
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। सरनौल से बड़कोट आ रही सवारियों से भरी मैक्स टटाऊ के पास पहाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी को प्राइवेट वाहन से बड़कोट उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दुर्घटना का कारण वाहन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
बृहस्पतिवार को एक मैक्स सरनौल से बड़कोट की तरफ आ रहा था। इसी बीच टटाऊ तोक के पास वाहन अचानक खराब हो गया। वाहन चालक स्वामी सहदेव सिंह ने सूझबूझ का परिचय देकर वाहन को पहाड़ी की ओर टकरा दिया और बड़ा हादसा होने से बच गया। वाहन में सवार पूरण सिंह, दिग्विजय, गुलाबिया लाल, सुशील सिंह, धाम सिंह, अजब सिंह को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें बड़कोट पीएचसी पहुंचाया गया। डा. अंगद राणा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। दिग्विजय सिंह के सीने में दर्द की शिकायत के आधार पर उन्हें देहरादून रेफर किया गया है।