फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   केदारनाथ की तर्ज पर उतरकाशी जिले को भी मिले विशेष बजट

केदारनाथ की तर्ज पर उतरकाशी जिले को भी मिले विशेष बजट

Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ की तर्ज पर उतरकाशी जिले को भी मिले विशेष बजट

विज्ञापन
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट ने बुधवार को यहां आयोजित जनता दरबार में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर ज्यादातर समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष ने केदारनाथ की तर्ज पर उत्तरकाशी जिले के लिए भी विशेष बजट जारी करने की मांग भी की।
सीएम के ओएसडी भाजपा के जिला कार्यालय ज्ञानसू पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उर्बादत्त भट्ट ने कहा कि गंगा और यमुनाघाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा कर वह जल्द ही अपनी कार्यकारिणी घोषित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने केदारनाथ की तर्ज पर उत्तरकाशी जिले के लिए भी विशेष बजट जारी करने की मांग भी की। उनका कहना था कि उत्तरकाशी जनपद में भी पूूर्व में कई आपदाएं आई है। 2003 में पहले वरुणावत पहाड़ दरका। इसके बाद 2010, 2012 और 2013 में आई आपदा से काफी नुकसान हुआ है। साथ ही चीन सीमा से भी यह जिला सटा हुआ है, लिहाजा उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए विशेष बजट मिलना चाहिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में लोगों ने इको सेंसिटिव जोन में स्थानीय आधार पर कुछ रियायत देने, जल विद्युत परियोजना लोहारी नागपाला के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने, असी गंगा में निर्माणाधीन लघु विद्युत परियोजनाओं पर कार्य शुरू करवाने की मांग की। उत्तरों गांव के चंद्रवीर राणा ने कहा कि 2012 में आई आपदा के कारण असी गंगा घाटी में लोगों का काफी नुकसान हुआ था। तब सरकार द्वारा बहुत कम मुआवजा तय किए जाने से काश्तकारों ने उसे लौटा दिया था। ऐसे में वर्तमान सरकार को मुआवजे का सही आंकलन कर भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगह सिंह चौहान, बैशाखू लाल, विमला नौटियाल, सुरेंद्र नौटियाल, जयवीर चौहान, लोकेेंद्र बिष्ट, सुरेश चौहान, लक्ष्मण भंडारी, रामानंद भट्ट, विजय संतरी, हरीश डंगवाल, बालशेखर नौटियाल, नागेंद्र चौहान, ललिता सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed