{"_id":"59fa02764f1c1b70548ba55f","slug":"150955694217-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के ओएसडी ने कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर स्थगित करवाया आन्दोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के ओएसडी ने कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर स्थगित करवाया आन्दोलन
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। राजीव आवास योजना में अनियमितताओं के खिलाफ बड़कोट तहसील में चल रहा आंदोलन स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने भूखहड़ताल पर बैठे 72 वर्षीय समाजसेवी प्रताप सिंह रावत को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने आंदोलनकारियों को 15 दिन के अंदर भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आंदोलनकारियों ने सरकार को 20 दिन की मोहलत दी है।
नगर पालिका बड़कोट के तहत राजीव आवास योजना में घटिया गुणवत्ता के साथ आवासों के निर्माण के विरोध में यहां तहसील परिसर में क्रमिक अनशन और धरना चल रहा था। समाजसेवी सुरेश असवाल, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आनंद सिंह असवाल, सभासद प्रवीन गौड़, पूरण सिंह रावत को भूख हड़ताल के दौरान पहले ही पुलिस प्रशासन जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा चुका है, जबकि पिछले दो दिनों से 72 वर्षीय बुजुर्ग प्रताप सिंह रावत भूख हड़ताल पर थे। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आंदोलनस्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने उनका अनशन समाप्त कराते हुए 15 दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम बड़कोट मनुज गोयल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगत सिंह चौहान आदि भी मौजूद थे।