{"_id":"59f0c7034f1c1bb6678b7796","slug":"150895189012-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेंडेंस मॉनिटरिंग मोबाइल एप प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेंडेंस मॉनिटरिंग मोबाइल एप प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जनपद के फील्ड कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ‘अटेडेंस मॉनिटरिंग मोबाइल एप’ बनाया गया है।
जिला सभागार में एप प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि इसके उपयोग से विभागों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। साथ ही कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति एवं कार्यों की जानकारी भी सुगमता से प्राप्त होगी। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को जनपद के सभी आंगनबाड़ी, स्कूल एवं कालेज आदि का जीपीएस चार्ट तैयार करने का आदेश दिए। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला पूर्ति विभाग एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अधिकारी कर्मचारियों को आईआईटी कानपुर के दीपेश चौहान द्वारा मोबाइल एप में उपस्थिति दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि यह एप कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज करने का बहु उपयोगी साधन है। यह एप आनलाइन एवं ऑफ लाइन दोनों तरह से काम करता है।