{"_id":"59f0c6194f1c1b9f678b7578","slug":"15089516566-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालय को स्वच्छ करने निकला आईएमएफ व ओएनजीसी का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय को स्वच्छ करने निकला आईएमएफ व ओएनजीसी का दल
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन व ओएजनीसी की ओर से दस दिवसीय ‘क्लीनेथॉन हिमालय’ अभियान शुरू किया गया है। नमामि गंगे तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित अभियान के दौरान रुद्र गेरा घाटी व गंगोत्री ग्लेशियर पर्वत श्रृंखला में फैले कूड़े को साफ किया जाएगा। 12 सदस्यों का दल बृहस्पतिवार को गंगोत्री से ट्रैक की शुरुआत कर करीब 14 हजार फिट की ऊंचाई तक जाएगा।
बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के रजिस्ट्रार जीएस बिष्ट ने अभियान दल को फ्लैग ऑफ कर रवना किया। दल के लीडर दिगंबर सिंह पंवार ने बताया कि अभियान के दौरान दल रुद्र गेरा बेस कैंप, तपोवन, गोमुख आदि क्षेत्रों में फैले जैविक अजैविक कूड़े को एकत्र कर नीचे लाएगा, जिसे पालिका बाड़ाहाट में निस्तारण के लिए जमा कराया जाएगा। दल में डा. सुशील बलूनी, सतल सिंह पंवार, बिजेंद्र सिंह नेगी, भाग्यान सिंह, प्रशांत भट्ट, भगवान सिंह, अभिजीत बसंत रणधावे, उत्कर्ष मित्तल आदि शामिल हैं।