फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   लंबित समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने लगाया यमुनोत्री हाईवे पर जाम

लंबित समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने लगाया यमुनोत्री हाईवे पर जाम

Tue, 24 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
लंबित समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने लगाया यमुनोत्री हाईवे पर जाम
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों की ओर से यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगाया गया। स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल के नेतृत्व में एकत्र व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एक माह में समस्याएं हल करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों द्वारा लंबे समय से सुलभ शौचालय, पेयजल आपूर्ति, पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, कूड़ा निस्तारण, खराब स्ट्रीट लाइटों आदि समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई जा रही थी। वहीं, जल संस्थान के अवर अभियंता को भी तत्काल हटाने को लेकर भी व्यापारी वर्ग प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुका था। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद उन्होंने यमुनोत्री राजमार्ग में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार को व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन तीन माह से उन्हें गुमराह कर रहा है। पूर्व में हुई बैठक में एसडीएम ने एक माह के अंदर नगर पंचायत की कुछ समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन इतने समय बाद भी किसी भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रणबीर रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकल चंद रावत, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष जगेंद्र राणा, विजय सिंह रावत, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आशीष रावत आदि ने भी व्यापारियों को समर्थन दिया। धरना देने वालों में शशि मोहन राणा, कबूल पंवार, महावीर सिंह, हरदेव राणा, राजेश रावत, अर्जुन सिंह, गजेंद्र नौटियाल, सुभाष रमोला, पंकज गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed