{"_id":"59eccce34f1c1bf4688b6d99","slug":"15086912471330-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अक्टूबर तक सभी लाभार्थियों का डिजिटलाइजेशन कार्य करें पूरा- आशीष चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अक्टूबर तक सभी लाभार्थियों का डिजिटलाइजेशन कार्य करें पूरा- आशीष चौहान
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला सभागार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत (एपीएल) एवं अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को चीनी डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफेट ट्रांस्फर) की बैठक ली। बैठक में डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी से 20 अक्टूबर तक की कार्य प्रगति की रिपोर्ट मांगी। डीएम ने सभी अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि 30 अक्टूबर तक सभी लाभार्थियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा करें।
जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित खंड विकास अधिकारियों के स्पष्टीकरण लेने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अंत्योदय अवशेष राशन कार्ड की सीडिंग में कोताही न बरतें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को मिनी बैंक खाता धारकों एवं सीडिंग से वंचित लाभार्थियों की सूची खंड विकास अधिकारी को 24 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिसके सापेक्ष खंड विकास अधिकारी 25 अक्टूबर को अपने-अपने ब्लॉकों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी की बैठक लेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा ने बताया कि जनपद में राज्य खाद्य योजना में लगभग 65 प्रतिशत लाभार्थियों के राशन कार्ड में बैंक खाता सीडिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। बैठक में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी, सौरभ असवाल आदि शामिल रहे।