फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सुरेश असवाल को पुलिस ने जबरन उठाया, अब आनंद असवाल बैठे अनशन पर

सुरेश असवाल को पुलिस ने जबरन उठाया, अब आनंद असवाल बैठे अनशन पर

Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुरेश असवाल को पुलिस ने जबरन उठाया, अब आनंद असवाल बैठे अनशन पर
बड़कोट (उत्तरकाशी)। राजीव आवास योजना में हुई गड़बड़ी पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़कोट तहसील परिसर में अनशन पर बैठे सुरेश असवाल का स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें जबरन उठाकर जिला अस्पताल रेफर किया। इधर अभी तक धरने पर बैठे आनंद असवाल ने भी बृहस्पतिवार से भूखहड़ताल शुरू कर दी है, जबकि अन्य आंदोलनकारी धरना पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

राजीव आवास योजना के तहत पूर्व में पालिका परिषद की ओर से बनाए गए कार्यों की डीएम ने जांच करवाई थी, जिसमें अनियमितताएं पाई गई थी। लेकिन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और दोबारा मामले की तकनीकी जांच की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी गई है। इसके विरोध में 16 अक्तूबर से सुरेश असवाल ने अनशन और अन्य लोगों ने धरना शुरू कर दिया था। मेडिकल परीक्षण के दौरान डा. रोहित भंडारी ने सुरेश असवाल का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी एसडीएम मनुज गोयल, एसओ विनोद थपलियाल को दी थी, जिस पर फोर्स के साथ अनशनकारी को उठाकर सीएचसी बड़कोट ले गए। जहां फिजिशियन नहीं होने के कारण सुरेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर, सुरेश असवाल को जबरन उठाने के बाद आनंद असवाल ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जबकि सुनील थपलियाल, प्रवीन गौड़, पूरण रावत, प्रताप सिंह ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने आंदोलन को विकास विरोधी व निजी स्वार्थ पूर्ण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed