{"_id":"59ea2e984f1c1b76678b681e","slug":"150851964917-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागदेवता मंदिर के पास बीआरओ ने सुचारू करवाया गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागदेवता मंदिर के पास बीआरओ ने सुचारू करवाया गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगनानी से आगे नागदेवता मंदिर के पास पहाड़ी से मलबा व बोल्डर आने से गंगोत्री हाईवे देर रात से बाधित रहा। शुक्रवार को करीब 11.15 पर हाईवे से मलबा हटाकर सुचारु किया गया।
गंगोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार को गंगनानी से आगे नागदेवता मंदिर के पास पहाड़ी से मलबा और कुछ बोल्डर आ गए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 6.35 मिनट पर जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली। इस पर भटवाड़ी से बीआरओ की मशीन मौके लिए भेजी गई। इस बीच हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 11.15 मिनट पर हाईवे से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया। हाईवे बंद होने से दर्जनों श्रद्धालु कपाट बंद होने से पहले गंगोत्री धाम नहीं पहुंच पाए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह 6.35 पर हाईवे बंद होने की सूचना मिली थी, जिस पर भटवाड़ी से मौके लिए जेसीबी मशीन भेजी गई। बीआरओ के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को 11.15 पर सुचारु किया।