{"_id":"59e38cc84f1c1bb6678b5f42","slug":"15080850025-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के नॉन प्यूट्रिफाइंग गुण की तलाश शुरु, गोमुख से गंगा सागर तक शोध कर रहा नीरी संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के नॉन प्यूट्रिफाइंग गुण की तलाश शुरु, गोमुख से गंगा सागर तक शोध कर रहा नीरी संस्थान
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नमामि गंगे परियोजना के तहत राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) की ओर से गंगा के नॉन प्यूट्रिफाइंग गुण को समझने के लिए शोध किया जा रहा है। नॉन प्यूट्रिफाइंग गुण की वजह से ही गंगा का पानी कभी सड़ता नहीं है। आस्थावान लोग इसे देव शक्ति मानते हैं, जबकि वैज्ञानिक तर्क ढूंढ रहे हैं।
शोध दल के प्रोजेक्ट लीडर डा. कृष्णा कैरना ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत नीरी को शोध कार्य के लिए चुना गया है। इसमें आईआईटी रुड़की, एनसीएल पूणे, आईसीएमआर संस्थान की ओर से भी सहयोग किया जाएगा। दो साल तक चलने वाले शोध में गोमुख से गंगा सागर तक 128 स्थानों पर सैंपल लिए जाएंगे। करीब 2550 किमी लंबे गंगा पथ को तीन जोन में बांटा गया है, जिसमें गोमुख से हरिद्वार तक अपर स्ट्रैच, हरिद्वार से वाराणसी तक मिडिल स्ट्रैच तथा वाराणसी से गंगा सागर तक लोअर स्ट्रैच बनाया गया है। उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के भी सैंपल लिए जाएंगे। इन सभी सैंपलों की जांच के बाद गंगा जल को सड़ने से बचाने वाले तत्वों का पता चलेगा।
बॉक्स:
गंगा जल के विशेष गुण
विशेषज्ञों के अनुसार गंगा नदी में यमुना व नर्मदा नदियों के मुकाबले काफी अधिक मात्रा में अच्छे बैक्टीरिया व वायरस पाए जाते हैं, जो अन्य हानिकारक तत्वों को खत्म कर देते हैं। गंगा में प्रचूर मात्रा में जड़ी बूटियां व खनिज पाए जाते हैं। गंगा में ऑक्सीजन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। इन्हीं वजहों से इसको अमृत का दर्जा मिला है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण व बांधों के कारण इसके प्रवाह में कमी आने से इन गुणों को नुकसान पहुंच रहा है।