{"_id":"59df9ee54f1c1bca678b57a1","slug":"15078274918-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री और आचार्य डिग्री धारक बनेंगे योग शिक्षक- अरविंद पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री और आचार्य डिग्री धारक बनेंगे योग शिक्षक- अरविंद पांडेय
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े के तहत गंगोत्री धाम में आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री और आचार्य की डिग्री धारकों को योग शिक्षक बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों और पुरोहितों को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई।
मानव श्रृंखला कार्यक्रम के तहत गंगोत्री से लेकर हर्षिल, भटवाड़ी, नेताला और मनेरी में मानव श्रृंखला बनाई गई थी। इस दौरान इन जगहों पर सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। गंगोत्री में मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि राष्ट्र के प्रति जो विजन नेताओं का होना चाहिए था, उसे नेताओं ने भुला दिया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शास्त्री और आचार्य की डिग्री धारकों को योग शिक्षक बनाया जाएगा। मामले पर जल्द पहल की जाएगी। पीआरडी के जवानों को ऑफिसों में न भटकना पड़े, इसके लिए प्रयासरत हैं। वहीं ब्लाक मुख्यालय भटवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद पांडेय ने कहा कि देश की स्वच्छता कैसी हो इस पर भारत वर्ष में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहां कि हमारा दायित्व है कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखें। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, संयुक्त निदेशक डीपी देवराडी, एचसी सेमवाल, मनोज तिवारी, डीएम डा. आशीष चौहान, कुलदीप बिष्ट और सुरेश चौहान आदि शामिल रहे।
इंसेेट
भटवाड़ी में प्रधानों ने शिक्षा मंत्री को दिखाए काले झंडे
उत्तरकाशी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को भटवाड़ी में ग्राम प्रधानों ने काले झंडे दिखाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
शिक्षा मंत्री गंगोत्री में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हर्षिल होते हुए भटवाड़ी लौट रहे थे। उनकी गाड़ी भटवाड़ी पुल पर पहुंची तो वहां एक दर्जन से अधिक प्रधानों ने प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रावत के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की गाड़ी को काले झंडे दिखाए। प्रधान संगठन मानदेय, पंचायत राज एक्ट लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से देहरादून में आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इससे गुस्साए प्रधानों ने शिक्षा मंत्री को काले झंडे दिखाए।